चित्रकूट, जनवरी 4 -- चित्रकूट। संवाददाता मुख्यालय कर्वी की रहने वाली रंजना कमल पत्नी आनंद कुमार ने एसपी को शिकायती पत्र देकर अवगत कराया कि उसके पति लड़ाई-झगड़ा कर मारपीट करते है। एसपी ने निस्तारण के लिए परिवार परामर्श केन्द्र को निर्देशित किया। केन्द्र प्रभारी एसआई अनुपमा तिवारी,मुख्य आरक्षी रजनी सिंह, आरक्षी सोनिका द्विवेदी, अनामिका सिंह ने दोनो पक्षों को बुलाकर समझाया। इसके बाद दोनों पक्षों ने आपसी सुलह कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...