मऊ, मार्च 10 -- मधुबन। आगामी होली एवं रमजान पर्व को लेकर थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक हुई। पुलिस प्रशासन द्वारा दोनों समुदाय के लोगों से आपसी सौहार्द बनाकर त्योहार मनाने की अपील की। एक दूसरे की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए अपने-अपने पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जाने पर जोर दिया। सीओ मधुबन अभय कुमार सिंह ने कहा कि सभी पर्व आपसी सद्भावना का संदेश देते हैं। होली का पर्व 14 मार्च को है। उसी दिन रमजान का दूसरा जुमा भी है। प्रशासन ने उस दिन दोनों समुदाय के लोगों से बड़ा दिल दिखाने की अपील की। उन्होंने हिंदू भाइयों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने होली जुलूस को 12 बजे से पहले संपन्न करा लें। वहीं मुस्लिम बंधू अपने जुमा के नमाज के समय को कुछ आगे बढ़ा लें। ताकि कहीं भी किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो। थाना प्रभारी संजय त्रिपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.