आरा, फरवरी 6 -- · पीरो, संवाद सूत्र। सिकरहटा थाना क्षेत्र के नावाडीह में शुक्रवार को होलिका दहन का विवाद आपसी सहमति से निपटा लिया गया। एसडीओ कृष्ण कुमार उपाध्याय और एएसपी केके सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में शामिल ग्रामीणों ने बातचीत के दौरान होलिका दहन को लेकर लंबे समय से चले आ रहे विवाद को मिल जुल कर टालने के लिए आपसी सहमति जतायी। होलिका दहन के लिए स्थल चयन को लेकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में जल्द ही बैठक करने का फैसला लिया गया। बैठक में एसडीओ और एएसपी के अलावा तरारी बीडीओ व सीओ के अलावा सिकरहटा थानाध्यक्ष को भी शामिल रहने का निर्देश दिया गया है। मालूम हो कि एक मकान के समीप होलिका दहन किये जाने के चलते लंबे समय से विवाद चला आ रहा है और विवाद को सलटाने के लिए नये जगह की तलाश करने के लिये बैठक करने पर सहमति बन पायी है।

ह...