हाजीपुर, दिसम्बर 23 -- हाजीपुर। निज संवाददाता समाहरणालय सभा कक्ष में प्रगति यात्रा एवं सात निश्चय योजना की समीक्षात्मक बैठक हुई। अध्यक्षता डीएम वर्षा सिंह ने की। इस दौरान डीएम ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं का जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। बैठक में सभी संबंधित जिलास्तरीय पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कार्यकारी एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक के प्रारंभ में जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री की विगत वर्ष सम्पन्न प्रगति यात्रा के दौरान जिले में विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के अंतर्गत किए गए उद्घाटन, शिलान्यास तथा घोषणाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि प्रगति यात्रा के दौरान घोषित सभी योजनाओं एवं कार्यक्रमों को निर्धारित सम...