प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 6 -- संस्कार ग्लोबल स्कूल टेउंगा में शुक्रवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र कुमार मौर्य ने प्रतिभागी खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया। इसके पूर्व शुभारंभ कर उन्होंने मार्चपास्ट की सलामी ली। कहा कि खेल आपसी सद्भाव,अनुशासन के साथ शारीरिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा देता है। निदेशक रंजन सिंह ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दी। छात्र-छात्राओं ने मार्शल आर्ट, विभिन्न प्रकार की ड्रिल, योग, गीत एवं नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दी। शिक्षक अर्जुन तिवारी, मो. जफर, चंचल सिंह, अखिलेश सिंह व स्वाती पांडेय के देखरेख में प्रतियोगिता हुई। प्रिंसिपल समीना अख्तर ने अतिथियों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया। संचालन अविनाश सिंह एवं सर्वेश सिंह ने ...