लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 15 -- पलियाकलां, संवाददाता। दुधवा टाइगर रिजर्व की सोनारीपुर रेंज में चल रहे गैंडा पुनर्वास क्षेत्र में आपसी संघर्ष में घायल गैंडा विजय की हालत इलाज के बाद बेहतर होनी बताई जा रही है। गैंडे की बराबर निगरानी भी की जा रही है और निगरानी के लिए पार्क कर्मियों के साथ हाथियों की टीम को भी लगाया गया है। गैंडे के घायल होने की जानकारी होने के बाद उसे ट्रैंकुलाइज कर उसका इलाज किया गया था। एक सप्ताह बाद उसकी हालत में काफी सुधार बताया गया है। घायल गैंडे की आयु लगभग 18 वर्ष है जो पूरी तरह से वयस्क है। चूंकि इस समय गैंडों की मीटिंग का सीजन चल रहा है इसलिए नर गैंडे मादा का साथ पाने के लिए आपस में संघर्ष करते हैं, इसी संघर्ष में विजय घायल हुआ था। दुधवा टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक जगदीश आर ने बताया कि गैंडे का इलाज कर रहे पार्क के चिकित्सक...