जहानाबाद, मार्च 16 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के इरकी टोला मदारपुर गांव के निवासी गजेंद्र कुमार नामक एक युवक को होलिका दहन के दूसरे दिन शुक्रवार को मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायल युवक का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। इस संबंध में उनके भाई अजीत कुमार के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है जिसमें गांव के निवासी पांच लोगों को नामजद आरोपित किया गया है। घटना का कारण आपसी विवाद बताया जाता है। प्राथमिकी के सूचक अजीत कुमार ने पुलिस को बताया है कि उन्हें सूचना मिली कि उनके भाई गजेंद्र कुमार को आरोपितों के द्वारा मारपीट किया जा रहा है। जब वह पहुंचे तब तक उनके भाई को लाठी - पत्थर से मारकर घायल कर दिया गया था। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में के जाया गया। पुलिस मामले का अनुसंधान कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.