अररिया, दिसम्बर 15 -- रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलसरा पंचायत के वार्ड संख्या सात निवासी 45 वर्षीय एक किसान की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक रंजन यादव रानीगंज थाना क्षेत्र के बेलसरा पंचायत के वार्ड सात निवासी महरगी यादव का बेटा था। घटना को लेकर मृतक के जीजा शंकर यादव ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब दस बजे रंजन यादव दवाई खाकर अपने घर के बरामदे पर चौकी पर सोया था। घर के सभी लोग पड़ोस में भोज खाने गए थे। इस बीच मौका देखकर हथियार से लेश दो-तीन बदमाशो ने चौकी पर लेटे रंजन यादव को गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि रंजन यादव को तीन गोली मारी गयी है। शंकर यादव ने बताया कि पूर्व में हुए विवाद को लेकर रंजन यादव को गोली मारी गयी थी। उस समय गोली आंख के समीप लगी थी। लेकिन उस समय त्वरित इलाज के कारण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.