समस्तीपुर, फरवरी 6 -- सरायरंजन। सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर युसूफ गांव स्थित एसएच 88 पर गुरुवार की देर शाम आपसी विवाद को लेकर चली गोली में एक युवक घायल हो गया। घायल युवक की पहचान रायपुर बुजुर्ग पंचायत के वरुणा रसलपुर निवासी रामभजन राय के पुत्र विपिन कुमार राय के रूप में की गई। युवक को पेट में गोली लगी है, जिन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना वरुणा पुल से दलसिंहसराय जाने वाले मार्ग में किशनपुर युसूफ स्थित एस एच 88 पर हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक के खाने-पीने के दौरान अचानक गोली के फायर होने से उक्त युवक घायल हुआ है। घायल युवक को आनन -फानन में खालिसपुर स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। इस संबंध में सरायरंजन थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.