गोपालगंज, दिसम्बर 7 -- गोपालगंज। जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के सलेहपुर मलाही गांव में आपसी विवाद को लेकर एक वृद्ध समेत दो लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायल वृद्ध राम बच्चन चौहान को इलाज के लिए मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। वृद्ध ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर पड़ोस के लोगों ने घटना को अंजाम दिया। इस दौरान चाकू से भी उसके हाथ पर हमला किया गया। जिससे वह जख्मी हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...