मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 27 -- गोरौल। थाना क्षेत्र के सोंधो गुलजार बाग गांव में शनिवार को आपसी विवाद में दंपती सहित चार लोगों पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी मंसूर आलम, पत्नी मुस्तरी नाज, आठ साल की पुत्री माहेरा नाज और 11 साल के पुत्र अहमद अली को सीएचसी में भर्ती कराया गया। इस संबंध में जख्मी मुस्तरी नाज ने गांव के ही वशी अहमद, अजमल अली सहित चार को नामजद एवं चार अज्ञात के खिलाफ गोरौल थाना में केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि सभी आरोपित दरवाजे पर आ धमके। विरोध करने पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। सोने की चेन और मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.