बिहारशरीफ, जुलाई 7 -- नगरनौसा थाना क्षेत्र के गोरायपुर गांव की घटना पुलिस ने तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार नगरनौसा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के गोरायपुर गांव में सोमवार को आपसी विवाद में बदमाशों ने युवती को गोली मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी लक्ष्मण प्रसाद की पुत्री अंजली कुमारी को बेहतर इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। गोली उसकी बाईं जांघ में लगी है। ग्रामीणों की माने तो गांव के दो पक्षों में पूर्व से विवाद चल रहा था। इसी विवाद में सोमवार को महिलाएं घर के बाहर बातचीत कर रही थी। तभी आरोपित राजू आया और उसने गोली चला दी। गोली अंजली को लग गयी। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। थानाध्यक्ष शशिरंजन म...