सीतामढ़ी, फरवरी 1 -- रीगा। रीगा थाना क्षेत्र की सिरौली प्रथम पंचायत के कपरौल चौक पर शुक्रवार की दोपहर में एक व्यक्ति को सैलून के अंदर ही गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने जख्मी व्यक्ति को आनन-फानन में इलाज के लिए सीतामढ़ी के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। जख्मी की पहचान सिरौली प्रथम पंचायत के वार्ड-13 निवासी तेजनारायण यादव के 25 वर्षीय पुत्र बिहारी यादव के रूप में की गयी है। गोली उसके पीठ में लगी है। घटना की सूचना मिलते ही रीगा थानाध्यक्ष संजीव कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की छानबीन की। आसपास के लोगों से पूछताछ की। गोली चलने की सूचना पर पहुंचे सदर एसडीपीओ राम कृष्ण ने बताया कि घटना को एक सैलून में अंजाम दिया गया है। प्रारंभिक छानबीन में मामला सामने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.