पूर्णिया, दिसम्बर 2 -- कसबा, एक संवाददाता।कसबा नगर परिषद के वार्ड 9 स्थित राधानगर मुहल्ले में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद में जमकर मारपीट हुई। इसमें महिला-बच्चे सहित करीब एक दर्जन लोग घायल हो गये। सभी को इलाज के लिए कसबा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। तीन घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया। इधर घटना की सूचना पर कसबा पुलिस भी कसबा अस्पताल पहुंच मामले की जानकारी ली। घायलों में सुजीत महतो, मिन्नी देवी, दाना देवी, कुंदन महतो, दिलखुश कुमार, खुशी कुमारी, ललित कुमार आदि लोग शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...