मथुरा, फरवरी 25 -- समीपवर्ती गांव में किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जमकर मारपीट हुई और ईंट पत्थर चले। इस दौरान गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की मौत हो गयी। वहीं दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। परिजनों की तहरीर पर एक नामजद महिला सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है, वहीं एक महिला की तलाश में जुटी है। थाना क्षेत्र की चौकी कोटवन के अन्तर्गत के आने वाले गांव कोटवन में शनिवार की रात करीब साढे नौ बजे दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। हो गया। गाली-गलौज होने लगी, जिसमें एक पक्ष की एक महिला एवं अन्य परिजनों ने दूसरे पक्ष के सम्भो एवं बलराम पुत्रगण भगत सिंह के साथ जमकर मारपीट करते हुए पास ही पड़े ईट पत्थरों से हमला बोल दिया, जिसके चलते दोनों भाई गम्भीर रूप से घायल हो गये। ग्राम...