मधुबनी, नवम्बर 30 -- झंझारपुर । रुद्रपुर थाना के हरणा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुए मारपीट में महिला समेत दो लोग घायल हो गए। अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक इलाज की जा रही है। घायलों में हरणा गांव निवासी 47 वर्षीय मोहम्मद इमामुद्दीन और 40 वर्षीय आहाबदी खातून शामिल है । गंभीर रूप से घायल इमामुद्दीन को बेहतर इलाज के लिए चिकित्सक ने मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...