गोपालगंज, फरवरी 22 -- बैकुंठपुर। एक संवाददाता स्थानीय थाने के धर्मबारी गांव में आपसी विवाद हुई हिंसक मारपीट में दोनों पक्षों से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। जिसमें एक पक्ष से मुकेश कुमार महतो ने लिखित आवेदन देकर चार लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। जिसमें मारपीट के दौरान सोने की चेन छीनने और फोन पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष से कृष्णा महतो के बयान पर भी चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जिसमें कहा गया है कि रॉड से हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया। इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष सुभाष कुमार पासवान ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.