जहानाबाद, जून 22 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। सिकरिया थाना क्षेत्र के सिकरिया गांव की निवासी पूनिया देवी और उनकी बेटी बबीता देवी को खंती और लाठी से मारकर घायल कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में महिला पूनिया देवी के बयान पर सिकारिया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है जिसमें आधे दर्जन से अधिक लोगों को आरोपित किया गया है। इस दौरान कंनबाली छीनने का भी आरोप लगाया गया है। महिला का कहना है कि उनके पति पंजाब में रहते हैं। उन्हें बेटा नहीं है। अपनी बेटियों के साथ वे सिकरिया स्थित घर में रहती हैं। इस दौरान आरोपितों ने आकर मारपीट किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.