बांका, जनवरी 6 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मल्हातरी गांव में आपसी विवाद में कुछ लोगों ने गोबर फेंकने जा रही स्व अरुण सिंह की पत्नी दुलारी देवी को मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी महिला का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया। इस संबंध में दुलारी देवी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराकर गांव के ही बोनी देवी, संजीत सिंह, नीतीश कुमार और विक्की कुमार पर मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...