गोंडा, सितम्बर 21 -- वजीरगंज। थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत गेड़सर सकलदीप पुरवा की माया देवी पत्नी अरविन्द कुमार गौतम ने पूर्व कहासुनी के विवाद को लेकर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि गांव के आनन्द कुमार गौतम उसके सहन पर आए। अपशब्दों का प्रयोग करते हुए महिला के बेटे नीतेश को मुक्का-थप्पड़, लाठी-डंडे से मारा-पीटा तथा दुबारा मारने की धमकी देते हुए मोटरसाइकिल, चारा मशीन, हैंडपंप तोड़ डाला। प्रभारी निरीक्षक यशवंत कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.