भभुआ, फरवरी 14 -- पत्नी के जहर खाने की खबर मिलने पर साहिल ने भी कर लिया विषपान एक साल पहले किया था प्रेम विवाह, मोहनियां से दोनों किए गए रेफर (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मोहनियां थाना क्षेत्र के बेलौड़ी गांव में आपसी विवाद में पति-पत्नी ने शनिवार को जहर खा लिया, जिससे उनके तबीयत बिगड़ गई। विषपान करने वालों में बेलौड़ी निवासी साहिल फारुकी व उसकी पत्नी अंजलि खातून शामिल हैं। परिजनों द्वारा आनन-फानन में दोनों को मोहनियां के अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। वहां के चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दोनों को भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है। इलाज कर रहे डॉ. शितेश कुमार ने बताया कि दंपती खतरे से बाहर हैं। सदर अस्पताल में इलाजरत साहिल ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.