चतरा, सितम्बर 5 -- टंडवा निज प्रतिनिधि आपसी विवाद में नवविवाहिता संगीता की हत्या कर ससुराल वालों ने शव को पेड़ से लटका दिया है। यह आरोप मृतका की मां मुंगिया देवी ने लगाते हुए टंडवा थाना में कांड संख्या 190-25 में केस दर्ज किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में आरोप है कि नवविवाहिता संगीता और पति कैलाश भुइयां व उसके पिता झुग्गू भुइयां के बीच आपसी विवाद में प्रताड़ित किया जा रहा था। बताया गया कि मृतका का ससुराल पदमपुर पंचायत के बदबिगहा था जबकि मायके लावालौंग। परिजनों के अनुसार दोनों की विवाह 90 दिन पूर्व सामाजिक रीति से हुई थी। पुलिस के अनुसार महिला का शव पुरी तरह सड चुका था। संभावना है कि एक सितंबर को गायब होने के बाद महिला की हत्या या फिर आत्महत्या कर ली होगी। पुलिस को 4 सितंबर का शव मिला था। इधर पिता और पुत्र दोनों नामजद बनाये गये है। पुलिस अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.