भभुआ, मई 27 -- (पेज तीन) भभुआ। शहर के वार्ड 9 में आपसी विवाद को लेकर दो सगे भाइयों में मारपीट हो गयी। यह घटना आज मंगलवार की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक भभुआ वार्ड 9 निवासी जहांगीर आलम और आलमगीर आलम इस घटना में घायल हुए हैं। घायलों ने बताया कि मकान बनवाने को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ था। बहस होते-होते मारपीट हो गई। सदर अस्पताल में चिकित्सक द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। दुर्घटना में तीन महिला सहित पांच घायल भभुआ। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई वाहन दुर्घटनाओं में तीन महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों में दुगुथुआ की लक्ष्मी देवी, हरनाटाड़ की सृष्टि राज,चैनपुर की शमीमा खातून, भदारी की कश्मीरा देवी, करमा के हरिहर राम को सदर अस्पताल लाया गया। चिकित्सक द्वारा उन्हें भर्ती कर इलाज किया गया। हि.प्र. शराब मामले में ...