गोपालगंज, दिसम्बर 23 -- कुचायकोट। गोपालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को आपसी विवाद के दौरान हुई मारपीट में दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। जख्मी लोगों में सुमित्रा देवी, रामकली देवी और कमल कुमार शामिल हैं। घटना के बाद तीनों को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...