मुंगेर, जनवरी 7 -- मुंगेर, निज संवाददाता। कोतवाली थानान्तर्गत लाल दरवाजा यादव टोली में मंगलवार की अपराह्न आपसी विवाद में दो पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई। देखते ही देखते यादव टोला निवासी वैरागी यादव और पप्पू यादव के परिवार के लोग आपस में भिड़ गए । मारपीट की इस घटना में 02 लोग आंशिक रूप से घायल हुए। दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घर चले गए। हालांकि इस संबंध में किसी पक्ष द्वारा कोतवाली थाना में लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव तिवारी ने बताया कि आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...