देवघर, मई 21 -- देवघर, प्रतिनिधि। कुंडा थाना क्षेत्र के बंधागार गांव में आपसी विवाद के कारण दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें एक महिला घायल हो गई। घायल महिला पिंकी देवी है। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कुंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिंकी देवी और उनके पति चंदन यादव के बीच आपसी विवाद के कारण मामूली कहासुनी हुई थी। इसकी सूचना पिंकी देवी के मायके पक्ष को मिलते ही उसके पिता कांग्रेस यादव, जो सारवां थाना क्षेत्र के सहरपूरा गांव निवासी हैं, अन्य परिजनों के साथ ससुराल पहुंच गए। बताया गया कि वे आपसी सुलह कराने के उद्देश्य से वहां पहुंचे थे, लेकिन माहौल गरमाने के कारण एक बार फिर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गई। इस दौरान पिंकी देवी घायल हो गईं। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.