बिहारशरीफ, जनवरी 2 -- आपसी विवाद में दो गुटों में मारपीट, महिला सहित तीन घायल चेवाड़ा, निज संवाददाता। नगर पंचायत के चिन्तामनचक गांव में गुरुवार की शाम गाली- गलौज करने से मना करने पर दो गुट आपस में भिड़ गये। इसमें दो महिलाएं सहित तीन लोग घायल हो गये। मामले में दोनों तरफ से एफआईआर करायी गयी है। 19 लोगों को नामजद किया गया। डायल 112 की पुलिस द्वारा घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जबकि एक आरोपी डब्ल्यू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। थानाध्यक्ष देव कुमार ने बताया कि दो पक्षों ने एफआईआर दर्ज करायी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.