गोपालगंज, दिसम्बर 20 -- कुचायकोट। विशंभरपुर थाना क्षेत्र के विशंभरपुर गांव में शनिवार को आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में तीन महिलाएं घायल हो गईं। हमलावरों ने मारपीट कर महिलाओं को जख्मी कर दिया। घायलों में सुनैना कुंअर पानमती देवी एवं पुष्पा देवी शामिल हैं। तीनों को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...