भागलपुर, फरवरी 5 -- गोपालपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत की वीरनगर में आपसी विवाद में मंगलवार की देर रात घर में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा देने का आरोप पूजा देवी पति सोनू राय ने पड़ोसी गौतम कुमार पिता शिवराम राय पर लगाया है। पीड़िता ने गोपालपुर थाना में लिखित आवेदन देकर उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। आवेदन में बताया गया कि मंगलवार की दोपहर को आपस में विवाद हुआ था। जिस कारण घर में आग लगा दी गई। आग के कारण घर में रखा सामान जल कर राख हो गया। गोपालपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन के आलोक में जांच पड़ताल कर विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.