बेगुसराय, फरवरी 11 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। मंगलवार की रात बरौनी दो पंचात में आपसी विवाद में गोली मारकर किसान को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने बताया कि बरौनी एक निवासी विजय यादव और उसके गोतिया संजय यादव में जमीन को लेकर कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। इसी क्रम में मंगलवार की रात पुन: दोनों में झगड़ा हो गया और संजय यादव के द्वारा गोली मार कर विजय यादव को जख्मी कर दिया गया। घटना के बाद घायल को बेगूसराय के निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। तेघड़ा एसडीपीओ कृष्ण कुमार ने बताया कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि विवाद को लेकर प्राय: दोनों में झगड़ा होते रहते हैं। घटना के बाद पीड़ित परिवार दहशत में है। पुलिस के अनुसार गोली विजय यादव के गाल म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.