जहानाबाद, फरवरी 14 -- घोसी, निज संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के लखीसराय गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में प्रेमचंद दास नामक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के संदर्भ में जख्मी प्रेमचंद दास ने बताया कि गुरुवार की रात गांव के ही कुछ लोगों के साथ उनका बहस हुई थी। उसी विवाद को लेकर शुक्रवार की सुबह गांव के ही कुछ लोगों ने उनके घर में घुसकर ईंट, पत्थर से मारकर उन्हे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी अवस्था में तत्काल उन्हें पीएचसी घोसी लाकर इलाज कराया गया । इस बाबत घटना को लेकर जख्मी के द्वारा घोसी थाना में प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर आवेदन दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.