हाजीपुर, जनवरी 10 -- गोरौल,संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के हुसेना खुर्द गांव में आपसी विवाद को लेकर एक व्यक्ति को मारपीट कर जख्मी कर दिया है। जख्मी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। इस मामले में राहुल कुमार ने दर्ज कराये प्राथमिकी में बताया गया है कि कुछ लोग धारदार हथियार एवं लोहे का रॉड लेकर घर में घुस गए और घर के अंदर ही मारपीट कर सिर फोड़ दिया। रॉड से हाथ पर मारकर हाथ भी तोड़ दिया। इतना ही नहीं गर्दन से सोने का हनुमानी भी छीन लिया। इस मामले में जयनारायण ठाकुर,धर्मेंद्र शर्मा सहित तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.