गिरडीह, मई 6 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के रतोइया गांव में सोमवार को आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना हो गई। जिसमें दोनों पक्षों के कुल 13 लोग घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों ने घायल हुए दोनों पक्षों के लोगों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवरी ले गए। जहां खबर लिखे जाने तक सभी का प्राथमिक उपचार किया जा रहा था। इस संबंध में एक पक्ष के किशोरी राम ने बताया कि उनके पुस्तैनी रास्ते में विरोधी पक्ष के लोगों ने घेराबंदी कर दिया था। जिससे घर से बाहर निकालकर आवागमन करने में परेशानी हो रही थी। रास्ता रोकने से मना किया तो विरोधी पक्ष के लोग हरवे हथियार से लैस होकर आए और मारपीट करने लगे। मारपीट की घटना में किशोरी राम 50, अशोक राम 49, चंचल कुमारी 15, टिंकू देवी 40, डोमन राम 60, किरण देवी 50 तथा सुशीला देवी 55 ...