जामताड़ा, जुलाई 15 -- करमाटांड़,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के लकड़टंगा गांव में सोमवार को आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। वहीं दोनों पक्ष की ओर से करमाटांड़ थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया गया है। जहां पहला आवेदन लकड़टंगा गांव के सुखदेव मंडल ने करमाटांड़ थाना में दिया है। जिसमें आठ नामजद के खिलाफ मारपीट व गाली-गलौज का आरोप लगाया है। इनमें महानंद मंडल, विशाल मंडल बहादुर मंडल, सूरज मंडल ,रीता देवी, मंगली देवी, देवंती देवी व अनीता देवी शामिल है। वहीं दूसरे पक्ष की एक महिला ने भी आठ नामजद के खिलाफ छेड़खानी,मारपीट एवं गाली-गलौज का आरोप लगाया है। जिसमें सुखदेव मंडल, दयानंद मॉडल, बिजुआ देवी, गीता देवी ,रीना देवी, रोहित मंडल व सोनू मंडल को आरोपी बनाया है। वहीं पुलिस दोनों पक्ष के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.