सीवान, जनवरी 30 -- भगवानपुर हाट। थाना क्षेत्र के मैरी मकसूसपुर गांव के विजय कुमार की पत्नी ज्योति देवी के आवेदन पर थाने में मंगलवार को मामला दर्ज किया गया है। इसमें उसने अपने पट्टीदार योगेन्द्र ठाकुर, सुरेश ठाकुर और सुजीत कुमार को आरोपित किया है। तीनों के खिलाफ दरवाजे पर आकर धक्का मुक्की करने, गाली - गलौज करने व साड़ी खींचने का आरोप लगाया है। एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.