गया, फरवरी 3 -- गया पुलिस ने सोमवार की रात जहानाबाद की बराबर पहाड़ी के पास से दो अपराधियों को मनीष मांझी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आपसी वर्चस्व में दो अगस्त 2025 को डेल्हा थाने के बैरागी मोहल्ले में मनीष की हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद से दोनों फरार चल रहे थे। उक्त बातें मंगलवार को डेल्हा थाना परिसर में पत्रकारों को डीएसपी टाउन टू धर्मेन्द्र भारती ने बतायी। डीएसपी ने बताया कि मनीष मांझी की हत्या मामले में जहानाबाद से मुख्य आरोपित वकील मांझी को गिरफ्तार किया गया। उसी की निशानदेही पर दूसरे आरोपित विक्की मांझी को भी गिरफ्तार किया गया। दोनो डेल्हा थाने के अंदर बैरागी मोहल्ले के रहने वाले हैं। इन लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी। दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम भी रखा गया था। इनकी गिरफ्तारी के बाद इनाम के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.