प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 13 -- कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव निवासी राधेश्याम की 35 वर्षीय पत्नी सीमा सरोज और धर्मचन्द्र की 28 वर्षीय पत्नी सविता सरोज को आपसी रंजिश में मोहल्ले के ही लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। परिजनों ने घायलों का सीएचसी में इलाज कराया और आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...