गोरखपुर, फरवरी 18 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद नगर के वार्ड नंबर 18 में मंगलवार शाम आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों ओर से कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष की धर्मावती देवी ने आरोप लगाया कि उनके ससुर का श्राद्ध कर्म चल रहा था। तभी अनिल के दोनों पुत्र साथियों के साथ घर में घुस आए और लाठी-डंडा, रॉड व अन्य वस्तुओं से हमला कर दिया। इससे उनका सिर फट गया। पूजा घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस ने इस मामले में नामजद और अज्ञात आरोपितों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष की सरिता देवी ने आरोप लगाया कि उनके दिव्यांग पुत्र को अपमानित करने के विरोध पर मारपीट की गई। पुलिस ने इस तहरीर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.