शामली, दिसम्बर 1 -- पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही तीन युवकों ने घर में घुसकर एक युवक पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर आए परिजनों को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीनों के खिलाफ जानलेवा हमले सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत में उस समय दहशत फैल गई जब पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही तीन युवकों ने एक युवक के घर में घुसकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। घायल युवक मेहरबान पुत्र लियाकत ने बताया कि गांव के ही इमरान, इसरार और इम्तियाज पुत्रगण इरशाद ने देर रात उसके घर में घुसकर पहले गाली-गलौज की और फिर धारदार हथियारों से उस पर ताबड़तोड़ वार किए। हमले में मेहरबान गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर परिजन और पड़ोसी मौके पर पह...