रुद्रपुर, फरवरी 6 -- सितारगंज। आपसी रंजिश के चलते दो लोगों में मारपीट हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों पर केस दर्ज किया है। अमरिया, पीलीभीत निवासी हरप्रीत सिंह ने बताया कि एक साल पहले गांव दड़हा निवासी अमनदीप सिंह से उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बाद में दोनों ने आपसी राजीनामा कर लिया, लेकिन, उसका साथी मनप्रकाश (सोनी कलेर) फिर भी उससे रंजिश रखता था। आरोप लगाया कि 5 फरवरी को वह अपने दोस्त अयान के साथ रामलीला मैदान में कपड़े खरीदने के लिए गया था। तभी मनप्रकाश, उसका भाई गुरजीत सिंह व उसके अन्य साथियों ने उसे रामलीला मैदान में घेर लिया और उसके साथ जमकर मारपीट की। इसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर इन लोगों से उसकी जान बचाई। आरोप लगाया कि मनप्रकाश ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। वहीं मामले में पुलिस ने...