सिमडेगा, मार्च 8 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी अजय कुमार सिंह एवं एसपी सौरभ कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में होली एवं रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में आपसी प्रेम और भाईचारे के माहौल में सभी पर्व मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में जिला अंतर्गत सभी क्षेत्रों में उचित विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी थाना प्रभारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं जिले के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। बैठक में बताया गया कि 14 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा। इससे पूर्व 13 मार्च को होलिका दहन है। साथ ही अभी मुस्लिम समुदाय के द्वारा रोजा भी रखा जा रहा है। इस संदर्भ में डीसी के द्वारा सभी शांति समिति के सदस्यों एवं पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र अंतर्गत निरंतर भ्रमणशील रहकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.