सिमडेगा, मार्च 25 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। कोलेबिरा चौक में मंगलवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इफ्तार पार्टी में कई लोग शामिल हुए और आपसी भाईचारा एवं प्रेम का संदेश देते हुए गले मिलकर रमजान की बधाई दी। मौके पर आयोजक सुबोध कुमार ने कहा कि हर पर्व त्योहार सभी लोग मिलजुल कर मनाएं और प्रखंड के सौहार्द पुर्ण इतिहास को और मजबूत करें। मौके पर उपस्थित मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी आयोजक सुबोध कुमार को बधाई देते हुए प्यार के डोर को मजबूत करने की बात कही। मौके पर असलम खान, खजीमुददीन मियां, बारिक हसन, विनोद कुमार, सगीर अहमद, अमजद अंसारी, मुमताज आलम सहित कई लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.