महोबा, फरवरी 1 -- कुलपहाड़, संवाददाता।संत रविदास जयंती एवं शबे बारात पर्व को लेकर कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक क्षेत्राधिकारी रविकांत गोंड की अध्यक्षता एवं प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह की मौजूदगी में आयोजित की गई। शनिवार को बैठक में संत रविदास की निकलने वाली शोभायात्रा की रूट के बारे में जानकारी ली। और आयोजकों द्वारा होने वाले कार्यक्रम के बारे में बताया गया। वहीं उपस्थित मदार बक्स सुगिरा एवं सगीर पहलवान ने सबे बारात पर्व के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी ने शांतिपूर्ण तरीके से अपने अपने त्योहार मनाने की अपील की है। और जुलूस रूट को परंपरागत तरीके से ही निकालने के लिए कहा गया। कहा कि रूट में कोई परिवर्तन न करें। एक जुलूस में एक ही डीजे रखा जाएगा। और डीजे की आवाज कम रखें, ताकि किसी को कोई तकलीफ़ न हो। उन्होंने ...