भदोही, फरवरी 5 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। थाना परिसर सुरियावां में बुधवार को महाशिवरात्रि पर्व को लेकर सभ्रांत नागरिकों की बैठक हुई। इसमें महाशिवरात्रि पर्व समेत अन्य त्योहार को आपसी प्रेम सौहार्द से मनाने का आह्वान किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष मनीष द्विवेदी ने कहा कि त्योहार को लोग शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं। शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन हर स्थान पर किया जाए। शांतिपूर्ण माहौल में शिव बारात निकाला जाए। त्योहार पर माहौल बिगाड़ते जो भी पकड़े जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होना तय है। इस मौके पर चौकी इंचार्ज अभिया संजय यादव, अवधेश उमर, अनिल सिंह, राकेश वर्मा, राजा बाबू, कैलाश सरोज, जयशंकर, नान्हक, सुरेंद्र विश्वकर्मा, उमाशंकर, अश्वनी साहू आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...