दरभंगा, अक्टूबर 29 -- तारडीह। लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ मंगलवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हो गया। इस दौरान समाजिक समरसता और भाईचारे की झलक दिखी। पोखरभिण्डा, पुतई, महथौर, लगमा, बैका आदि गांवों के श्रद्धालुओं ने भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। जदयू जिला उपाध्यक्ष डॉ. अखिलेश सिंह ने पुतई, महथौर, बथिया गांव में छठ घाटों का दौरा कर ईश्वर से राज्य एवं देशवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की। मौके पर नूनू मिश्र, मनोज यादव, रजनीश कुमार, मो. अब्बास, मो. मोही, मो. जलील, मो. जाकिर आदि थे। भगवान भास्कर की प्रतिमा की पूजा की कमतौल। चार दिनों तक चलने वाला छठ महापर्व पूरे क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। छठ पर्व के आखिरी दिन मंगलवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही यह महापर्व संपन्न हो गया...