गोंडा, फरवरी 23 -- वजीरगंज। थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत मझारा निवासिनी रमा देवी पत्नी दुखी रामपाल ने रविवार शाम को पूर्व कहासुनी के विवाद को लेकर गांव के मायावती पत्नी रामप्रसंदे पाल, पुत्र रवि, पुत्री आंचल पाल ने मिलकर उसे पीट दिया। खेत से आते वक्त समय उसे हुई घटना के दौरान बचाने आई बेटियों शांति व कांती को भी मारा-पीटा तथा जान से मारने की धमकी भी दी है। थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...