लोहरदगा, मई 24 -- लोहरदगा, संवाददाता। उर्सुलाइन बीएड कालेज प्रांगण, लोहरदगा में आपरेशन सिंदूर विषय पर हिन्दी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को किया गया। मुख्य अतिथि एसडीपीओ किस्को वेदान्त शंकर, प्राचार्या, उप प्राचार्या और निर्णायक मंडली ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। पहलगाम घटना में शहीद सैनिकों और आम नागरिकों के सम्मान में उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। 12 छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रत्येक समूह से तीन- तीन छात्राओं ने इस विषय पर अपना विचार प्रस्तुत किया। छात्राओं ने आपरेशन सिंदूर की जरूरत और इसमें राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ सेना के पराक्रम पर अपने विचार रखे। देश की आन-बान-शान और सुरक्षा की बात हो तो सैन्य बलों के साथ खड़े रहने की बात कही। कार्यक्रम समाप्ति के बाद मुख्य अतिथि ने छात्राओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.