आजमगढ़, जनवरी 29 -- आजमगढ़, संवाददाता। थाना एएचटी और श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को 'आरेशन रक्षा' चला कर सात बाल श्रमिकों को मुक्त कराया। टीम ने मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र में अभियान चलाया था। ईंट भट्ठा, रेस्टोरेंट सहित अन्य प्रतिष्ठानों में जांच की। काम करते मिले सात बाल श्रमिकों को मुक्त कराया। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (एएचटी) और श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने दीदारगंज थाना क्षेत्र के बेलवाना एसबीएस ईंट भट्ठा और मार्टीनगंज बाजार स्थित विभिन्न प्रतिष्ठानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान कुल 7 बाल श्रमिकों को कार्य करते हुए पाया। मौके पर बाल श्रमिकों के परिजनों को बुलवाकर सेवायोजकों और परिजनों को भविष्य में बच्चों से बालश्रम न कराने की कड़ी हिदायत दी। साथ ही संबंधित प्रतिष्ठानों के सेवायोजकों के विरुद्ध अधिनियम के उल्लंघन के ...