अमरोहा, जनवरी 21 -- गजरौला। आपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने किशोरी को उसके परिवार से मिलाया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी दिमागी रूप से कमजोर है। बीते दिनों वह परिवार से बिछड़कर गाजियाबाद पहुंच गई थी। गाजियाबाद पुलिस ने गजरौला पुलिस से संपर्क कर किशोरी की बावत जानकारी दी। मिशन शक्ति टीम ने इसे गंभीरता से लेते हुए बालिका को सुरक्षित रूप से मिशन शक्ति केंद्र थाना गजरौला लाया गया। बालिका के बताए मोबाइल नंबर के माध्यम से उसके परिजनों से संपर्क किया गया। सूचना पर बालिका के भाई, बहन और बहनोई मिशन शक्ति केंद्र पर पहुंचे। पुलिस ने किशोरी को उसके परिवार को सौंप दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने किशोरी को उसके परिवार को सौंपने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...