सिद्धार्थ, जनवरी 21 -- सिद्धार्थनगर। चोरी,नकबजनी एवं अन्य अपराधों की रोकथाम के लिए जिले भर में पुलिस ने आपरेशन ऑल आउट चलाया। इस दौरान वाहनों, संदिग्धों की जांच की गई। आपरेशन आल आउट के दौरान सभी सीओ, थानेदारों ने जगह-जगह चेकिंग की। जिले में बढ़ी चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा इस अभियान की शुरुआत की गई है। अभियान का मकसद चोर-उचक्कों, नकबजनी करने वाले गिरोहों एवं अन्य असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा सके। चेकिंग के दौरान सब कुछ सामान्य मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...